3 साल पहले अमेरिका से डिर्पोट होकर आया आरोपी भूपेन्द्र, रविवार शाम 6 बजे हुआ अंतिम संस्कार

करनाल: जाणी गांव के सरपंच प्रतिनिधि के हत्याकांड के आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 टीमें गठित की है। जो आसपास के शहरों में अब उनकी तलाश कर रही है।बतादें के शनिवार सुबह गांव जाणी में गांव के एक आरोपी भूपेन्द्र उर्फ भूपी ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर सरपंच प्रतिनिधि सुखबीर की गाड़ी पर ताबडतोड़ फारिंग की थी। जिसमें 6 गोलियां सुखबीर को लगी थी। 4 गोलियां उसके शरीर अंदर थी। जबकि दो गोलियां उसकी बाजू व कंदे पर लगने के बाद आर पार हो गई थी। सुखबीर की सोमवार अल सुबह चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद करनाल पुलिस शव को करनाल लेकर आई थी। दोपहर बाद सुखबीर के शव का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा शाम को परिजनों को सौंप दिया था। शाम करीब 6 बजे गांव के शमशान घाट में ही पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया।पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजनों की फाइल फोटो।किसी बात को लेकर करीब डेढ़ साल भूपेन्द्र की थी पिटाईगांव से मिली जानकारी के अनुसार करीब अढ़ाई से तीन साल पहले आरोपी भूपेन्द्र अमेरिका से डिर्पोट होकर अपने गांव वापस आया था। गांव में आने के बाद डेढ़ साल पहले ही भूपेन्द्र की सरपंच प्रतिनिधि सुखबीर के परिवार के लोगों के साथ किसी बात कहा सुनी हो गई थी। सूत्रों की माने तो उस दौरान सरपंच प्रतिनिधी के परिवार के सदस्यों ने भूपेन्द्र को पीटा भी गया था। उसको लेकर आरोपी भूपेन्द्र सुखबीर को लेकर खार खाए बैठा था और मौके की तलाश में था। शनिवार को जब सुखबीर खेतों में बनाए अपने ढेरे से गांव की तरफ आ रहा था तो आरोपी ने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।8 माह पहले आरोपी ने छोड़ दिया था गांवजानकारी के अनुसार जब गांव में भूपेन्द्र का सुखबीर के भतीजे के साथ जब झगड़ा हुआ थो तो आरोपी कुछ माह बाद गांव से अपनी को लेकर चला गया गया था। आरोपी पिछले करीब 8 माह से अपनी के साथ करनाल में ही रह रहा था। आरोपी के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। आरोपी का एक बड़ा भाई और बहन है। बड़ा भाई कई साल से अमेरिका में है। यह भी तीन साल पहले अमेरिका गया था। लेकिन वहां से आरोपी को डिपोर्ट कर दिया गया था।पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक सुखबीर के परिजन।तीन बच्चों के सिर उठाया पिता का साया​​​​​​​जानकारी के अनुसार सरपंच प्रतिनिधि सुखबीर की उम्र करीब 40 साल थी। जिसके तीन बच्चे है। सुखबीर के पास दो लड़कियां व एक लड़का है। सबसे छोटा लड़का है जिसकी उम्र करीब 5 साल है जबकि दो लड़कियां बड़ी है जिनकी उम्र 12 व 10 साल है। आरोपी भूपेन्द्र ने सुखबीर की हत्याकर तीनों बच्चों के सिर से बचपन में ही पिता का साया छिन लिया।वर्जनSP गंगा राम पूनिया ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए 5 टीमें गठित की गई है। जो आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र सहित तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। भूपेन्द्र के गिरफ्तार होने के बाद पता चल पाएगा कि उसके साथ गाड़ी में अन्य तीन आरोपी कौन थे और क्यों उसने इस वारदात को आंजाम दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |