‘हैप्पी दिवाली अब शुरू हो गई है’, इंडिया की जीत के बाद बोले शाहरुख़ खान

बीते 23 अक्टूबर को हुए मैच ने लोगों के होश उड़ा दिए। इस दौरान भारत के क्रिकेट फैंस की तरह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी ख़ुशी से नाच उठे। उनकी भी दिवाली की खुशी दोगुनी हो गई है।

जी दरअसल भारत बनाम पाकिस्तान मैच में विराट कोहली के कमाल के परफॉरमेंस से शाहरुख भी इम्प्रेस हो रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत बीते रविवार के दिन फैंस के लिए बेहद जरूरी थी और पूरा जोर लगाकार आखिरकार जीत हासिल कर ही ली। ऐसे में भारतीय टीम की जीत के बाद शाहरुख खान ने अपने उत्साह हो जाहिर किया है।

साथ ही उन्होंने कोहली की तारीफ भी की। जी दरअसल शाहरुख खान ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि अब हैप्पी दिवाली की शुरुआत हुई है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने ट्वीट में लिखा, ‘क्रिकेट के एक बढ़िया गेम को देखकर अच्छा लगा। भारत की टीम को जीतते देखना मजेदार था। विराट कोहली की बैटिंग बढ़िया थी। उन्हें रोते और हंसते देखना प्रेरणादायक था और बैकग्राउंड में चक दे इंडिया सुनना।।। हैप्पी दिवाली अब शुरू हो गई है।’ दूसरी तरफ आज ट्विटर पर विराट कोहली और टीम इंडिया के साथ शाहरुख खान भी ट्रेंड हो रहे हैं।

जी हाँ और शाहरुख को फैंस विराट कोहली जैसा कमबैक करने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विराट कोहली की सेंचुरी और इनका ट्वीट और क्या चाहिए।’ दूसरे ने लिखा, ‘हम विराट के जैसा कमबैक आपका भी चाहते हैं शाहरुख।’ एक और ने लिखा, ‘ओह जान मुझे लग ही रहा था कि आप आज के मैच के बाद ट्वीट करेंगे। एक और वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है। वो भी भारत बनाम पाकिस्तान के साथ। आपको स्टैन्ड पर देखना मिस कर रही हूं। लेकिन चक दे इंडिया चिल्लाते मैदान को आप याद हैं।’ अब अगर काम के बारे में बात करें तो शाहरुख़ जल्द पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |