रात 12 बजे पंजाब के बड़े शहरों का AQI हुआ 500 के पार, मास्क हुआ जरूरी

अमृतसर: पंजाब के शहरों में खुले में सांस लेना खतरनाक साबित हो सकता है। रात 8 बजे के बाद शहरों की दूषित हवा अस्थमा के मरीजों की जान भी ले सकती है और एक सेहतमंद व्यक्ति को बीमार कर सकती है। इतना ही नहीं, सुबह भी रात के प्रदूषण का असर देखने को मिला रहा है। इस वातावरण में बिना काम के बाहर ना ही निकलते तो बेहतर होगा।दिवाली की रात सभी ने पटाखों का आनंद उठाया है, लेकिन उससे होने वाले प्रदूषण ने रात शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को 500 के पार कर दिया है। इसका असर पूरी रात वातावरण में देखने को मिला है। अभी भी अधिकतर शहरों का AQI 300 के पार चल रहा है। यानी कि खुले में सांस लेना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। वातावरण विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रदूषण को कंट्रोल होने में कई दिन लग जाएंगे। अब केवल वर्षा का ही सहारा है। अगर बिना हवा चले बारिश हो जाती है कि यह प्रदूषण पानी की बूंदों के साथ साफ हो जाएंगे। तब तक यह प्रदूषण सबकी सांसें घोटता रहेगा।मास्क फिर हुआ जरूरीमास्क एक बार फिर जरूरी हो गया है। लेकिन इस बार कोरोना या सरकार की तरफ से नहीं कहा गया। इसे डॉक्टर्स ने जरूरी कहा है। चैस्ट स्पेशलिस्ट डाॅ. एनसी काजल ने जानकारी दी कि इस समय प्रदूषण अपने चरम पर है। दिन हो या रात, प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहने वाला है। इसलिए छाती के रोगियों और आम सेहतमंद लोगों के लिए मास्क जरूरी है। यह आपको प्रदूषण से बचाए और आप बीमार होने से बच सकते हैं।देखें अपने शहर में प्रदूषण का स्तर (सुबह 8 बजे)अमृतसर- रात 8 बजे प्रदूषण 307 AQI रिकार्ड किया गया। 10 बजे ये बढ़कर 370AQI हो गया। रात 12 बजे उच्चतम स्तर 500AQI के पार था। सुबह 283 रिकार्ड किया गया है। जबकि अभी शहर का एवरेज AQI 283 रिकार्ड हुआ है।जालंधर- रात 8 बजे AQI 287 रिकार्ड किया गया। रात 10 बजे यह बढ़कर 387 AQI तक पहुंच गया। रात 12 बजे जालंधर का AQI भी 500 के पार रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह AQI 302 है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। जालंधर का ऐवरेज AQI 243 रिकार्ड हुआ है।लुधियाना- रात 9 बजे AQI 338 रिकार्ड किया गया। रात 10 बजे यह बढ़कर 406 पर पहुंच गया। रात 12 बजे यह AQI 500 के पार था। सुबह 6 बजे भी AQI 342 रहा। वहीं एवरेज AQI 265 चल रहा है।पटियाला – रात 10 बजे AQI 247 रिकार्ड किया गया। रात 12 बजे यह AQI 391 रिकार्ड किया गया। सुबह 6 बजे तक पटियाला भी 300 AQI के पार 304 रिकार्ड हुआ। पटियाला में ऐवरेज AQI 226 रिकार्ड किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें     |     कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…     |     भिंड में बड़ा हादसा, दो बाइक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए दोनों सवार     |     भाजपा में शामिल हुए महापौर विक्रम अहाके का यू – टर्न, नकुलनाथ के समर्थन में वोट डालने की अपील की…     |     दूल्हा-दुल्हन ने दिया मतदान जागरूकता का परिचय…शादी के मंडप से सीधे पहुंचे मतदान करने     |     चांटा मारने को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर एक युवक को उतार दिया मौत के घाट..     |     नायब तहसीलदार की गाड़ी पलटी, चुनाव ट्रेनिंग में जाने के दौरान हुआ हादसा…     |     ग्वालियर में ITI की छात्रा से मकान मालिक के भतीजे ने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर 3 साल तक किया शोषण     |     छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां     |     बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें