देश के टॉप 10 सिटी प्रदूषित शहर में तीन उत्तर प्रदेश के शामिल; लखनऊ में बीते 3 सालों से भी ज्यादा प्रदूषित हुआ शहर

लखनऊ: इस बार फिर से दीपावली की रात खूब आतिशबाजी हुई। फिलहाल 25 अक्टूबर की सुबह लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 182 पर है। जो कि सामान्य रूप से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। राजधानी लखनऊ का कुकरेल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा जहां पर 203 AQI लेवल है। यूपी के तीन शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित रिकॉर्ड किए गए हैं।टॉप 10 सिटी में दूसरे नंबर पर मुरादाबाद, गाजियाबाद पांचवे नंबर पर और नोएडा नौवें नंबर पर इस बार AQI लेवल में आया है।तेज हवा भी रही असरदारराजधानी लखनऊ में तेज हवा ने भी पीएम 2.5 और पीएम 10 के कणों को जमने नहीं दिया। चल रही तेज हवाओं की वजह से राजधानी समेत कई जिलों में प्रदूषण में कमी आई है। वहीं इस बार ग्रीन पटाखों की बिक्री भी प्रदूषण कम करने में सहायक रही।साल 2020 दीपावली में AQI 300 को पार कर गया था। इस बार यह आंकड़ा कम रहने का मुख्य कारण खुलेआम पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध होना ही बताया जा रहा है।सर्दी के साथ और बढ़ सकता है प्रदूषण- मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता का कहना है, ”सर्दी में इसलिए प्रदूषण बढ़ता है, क्योंकि लोग पॉलीथीन के साथ-साथ दूसरी चीजों को भी जलाते हैं। इसकी वजह से धुएं के रूप में धुंध वातावरण में फैल जाती है।- ऐसे में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे-वैसे धुंध की वजह से और ज्यादा प्रदूषण हो सकता है। साथ ही गाड़‍ियों और फैक्ट्री का धुआं भी हवा को जहरीला बनाने का काम करता है।- वहीं, कन्स्ट्रक्शन का काम भी बहुत होता है, जिसकी वजह से धूल हवा में मिलकर उसे जहरीली बना देती है।ये सावधानी जरूर बरतें- प्रदूषण को कम करने के लिए सबसे पहले पॉलीथीन और टायर जैसी चीजें बिल्कुल न जलाएं।- ऐसी जगह पर न जाएं, जहां बहुत ज्यादा धुंध है। घर से बाहर मास्क एन-95 लगाकर निकलें।- अस्थमा और अलर्जी के मरीजों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।- सांस और दिल की बीमारी वाले लोग अपना विशेष ध्यान रखें। डायबिटीज और एचआईवी के मरीजों को भी खास सावधानी रखनी चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |