दिवाली पर सिटी डिविजन में एक्टिव रहेंगे 150 से ज्यादा बिजली कर्मचारी

अम्बाला सिटी: बिजली निगम ने दिवाली काे राेशन बनाए रखने के लिए सुचारु रूप से बिजली सप्लाई के लिए प्लानिंग की है। बिजली निगम कर्मी राइडर अाैर गाड़ी में पुलिस की तरह गश्त पर रहेंगे।कंट्रोल रूम या अधिकृत नंबरों पर शिकायत आते ही त्वरित बिजली सप्लाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अम्बाला सिटी डिविजन में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 150 से ज्यादा कर्मचारी दिवाली पर मुस्तैद रहेंगे। निगम ने कर्मचारियाें की शिफ्ट वाइस ड्यूटी लगाई है।सिटी बिजली निगम के एक्सईएन सुखबीर सिंह ने बताया कि एक शि‌फ्ट में 6 कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली काे लेकर 23 से 25 अक्टूबर तक कर्मचारी तैनात किए गए हैं।वहीं, इससे पहले ही ताराें के पास से ट्री कटिंग कर दी गई है अाैर मुख्य बिजली लाइनाें की रिपेयर भी की है। सर्दी शुरू हाेने से अभी बिजली खपत भी कम ही रहेगी।इससे कंज्यूमर काे दिवाली पर बिजली खपत काे लेकर काेई परेशानी नहीं हाेगी। इसी तरह अम्बाला कैंट डिविजन व नारायणगढ़ डिविजन में कई सब-डिविजन अाते हैं। इन सब-डिविजन में भी कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी अपने सब-डिविजन में बिजली सुचारु रूप से चलाने के लिए तैनात रहेंगे।10 पोर्टेबल ट्रांसफार्मर भी रखेंगे कर्मचारीकिसी कारणवश अगर कहीं ट्रांसफार्मर खराब हाेने से बिजली बाधित हाेती है ताे बिजली निगम ने इसके लिए ट्राॅली ट्रांसफार्मर भी तैयार कर लिए हैं।यह ट्रांसफार्मर दाेपहिया की ट्राॅली पर रखे गए हैं। इन ट्रांसफार्मर काे किसी भी जगह दिक्कत अाने पर टेंपरेरी ताैर पर लगाया जाएगा ताकि तुरंत बिजली काे चलाया जा सके।जिले में बिजली निगम के 3.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। बिजली निगम अधिकारियाें ने सब-डिवीजन स्तर पर सभी एसडीओ को लोकल फाल्ट और ओवरलाेडिंग का बंदोबस्त करने का आदेश दिया है। वहीं, दिवाली के दिन बिजली का खर्च बढ़ जाता है, जिससे ट्रांसफार्मर के डैमेज होने का डर रहता है।इससे बचने के लिए निगम ने इस साल ट्राॅली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की है।फीडर ब्रेकडाउन हाेता है ताे दूसरे से मिलेगी बिजलीबिजली निगम अधीक्षक अभियंता वीके बरनवाल ने बताया कि दिवाली काे लेकर कंट्राेल रूम में सभी कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई है ताकि कंज्यूमर की समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। साथ ही अगर काेई एक फीडर ब्रेकडाउन हाेता है ताे दूसरे फीडर से बिजली चलाने के लिए भी इंतजाम किए हैं। सभी एक्सईएन काे निर्देश दिए हैं कि 24 व 25 अक्टूबर काे अपने-अपने एरिया में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |