वाटरवर्क्स चौराहे पर गौशाला अग्रवन समिति ने कंबल और मिठाई का वितरण किया

आगरा: वाटरवर्क्स चौराहे पर गौशाला अग्रवन सेवा समिति ने जरूरतमंद के साथ दीवाली की खुशियां मनाईं।गौशाला अग्रवन सेवा समिति ने जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियों को बांटा। वाटरवर्क्स चौराहे पर गरीबों को कम्बल और बच्चों को मिठाई बांटी गई।एसपी सिटी विकास कुमार जरूरतमंदों को कंबल बांटते हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी विकास कुमार ने किया। दीपावली के पावन अवसर पर गौशाला अग्रवन समिति की इस पहल की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों को कम्बल भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बच्चों को मिष्ठान्न बांटा गया। अग्रवन समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से दीपावली की असली खुशी मिलती है। राजेश अग्रवाल, भाजपा बृजक्षेत्र संयोजक ऋषि अग्रवाल, समाजसेवी चन्द्रेश गर्ग, सीओ मयंक तिवारी, इंस्पेक्टर बिपिन गौतम, चौकी प्रभारी सुमित नागर आदि मौजूद रहे।दीपावली पर पंचवटी में मेला आजताजगंज में पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में रह रहे करीब 580 परिवार दीपावली के मौके पर रविवार यानी आज शाम को मेले का आयोजन कर रहे हैं। मेले को लेकर पंचवटी कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों में उत्साह का माहौल है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |