दीपोत्सव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के किए दर्शन

अयोध्या,  पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। थोड़ी देर में पीएम मोदी अयोध्या पहुचेंगे। पीएम मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक कर आरती उतारेंगे। पीएम मोदी रामनगरी में 3 घंटे 20 मिनट तक रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर अधिकारियों से राम मंदिर निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. अयोध्या पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले रामलला विराजमान के दर्शन-पूजन किए. पीएम मोदी रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं.
पीएम इसके बाद भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे और सरयू नदी के तट पर आयोजित आरती में भी शामिल होंगे. पीएम सरयू तट पर दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम को ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला विराजमान के दर्शन-पूजन करेंगे और सरयू नदी के किनारे आयोजित भव्य दीपोत्सव में भी शामिल होंगे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |