बैंक ऑफ बड़ौदा के निवेश वाली कंपनी का आएगा आईपीओ 

नई दिल्ली । बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रवर्तन वाली कंपनी इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कोष जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक दस्तावेज जमा करवाए हैं। इस आईपीओ का आकार 2,000-2,500 करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। सेबी के पास जमा मसौदा दस्तावेजों के मुताबिक इस निर्गम में 500 करोड़ रुपए तक के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और प्रवर्तक एवं शेयरधारक 141,299,422 शेयरों की खुली बिक्री पेशकश लाएंगे। ओएफएस के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा 89,015,734 शेयरों की बिक्री करेगा जबकि कारमेल पॉइंट इन्वेस्टमेंट इंडिया 39,227,273 शेयर की और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 13,056,415 शेयर की बिक्री करेगा। इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई दोनों बाजारों में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। इस कंपनी में बैंक ऑफ बड़ौदा की हिस्सेदारी 65 फीसदी है। यह एक एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल लाइफ, लिमिटेड प्रीमियम सेविंग्स प्लान है। यह पॉलिसी नियमित आय के माध्यम से जीवन बीमा और बचत के दोहरे लाभ प्रदान करती है। यह एक माह से 60 वर्ष की आयु के लिए उपलब्ध है, मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 80 वर्ष है। प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक आधार पर किया जा सकता है और सर्वाइवल बेनिफिट प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत में शुरू होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |