सीसीटीवी से संदिग्धों पर रखी जाएगी नजर, SP बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी

रायबरेली; रायबरेली में दिवाली पर अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने त्रिस्तरीय घेरा तैयार किया है। बेवजह विवाद या शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिले की सभी सीमाओं पर 23 अंतर जनपदीय बैरियर बनाए गए हैं।सीसीटीवी से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। एक उपनिरीक्षक, छह पुरुष और दो महिला सिपाही समेत दो होमगार्ड भी यहां मौजूद होंगे। स्थानीय पुलिस के साथ यूपी-112 पीआरवी लगाई गई है।यहां पर बनाए गए अंतर जनपदीय सीमा बैरियरगंगापुल फतेहपुर बार्डर, मौरावां उन्नाव बार्डर, बंडे बार्डर उन्नाव, समोध बैरियर उन्नाव बार्डर, गेगासो फतेहपुर बार्डर, चंद्रमणिखेड़ा उन्नाव बार्डर, वाजपेयी पेट्रोल पंप उन्नाव बार्डर, गौनामऊ उन्नाव बार्डर, कुंभी बाराबंकी बार्डर, गुमावां बाराबंकी बार्डर, बौधाकला लखनऊ बार्डर, दुसैती अमेठी बार्डर, राजापुर सीवन अमेठी बार्डर, मऊ नहर अमेठी बार्डर, सबीसपुर प्रतापगढ़ बार्डर, दाऊद नगर सुल्तानपुर बार्डर, चुरई अमेठ फैजाबाद बार्डर, दाऊद नगर सुल्तानपुर बार्डर, चुरई अमेठी फैजाबाद बार्डर, नीवां उन्नाव बार्डर, धरई प्रतापगढ़ बार्डर, नसीरपुर प्रतापगढ़ बार्डर, गांधी नगर अमेठी बार्डर, सुंदरगंज अमेठी बार्डर और ननौती प्रतापगढ़ बार्डर शामिल हैं।माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाईएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया की दिवाली पर सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। 23 अंतरजनपदीय सीमा बैरियर बनाए गए हैं। जहां पर सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |