जुए- सट्टे के अड्डे पर पुलिस की दबिश, नगदी सहित जुआ सामग्री की जप्त

देवास। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अड्डे पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अड्डे पर सभी बड़े व नामचीन लाखों की हार-जीत कर रहे थे, किंतु पुलिस को वहां से मात्र 8 हजार रुपये ही मिल सके है। इससे पता चलता है कि जुआरी बहुत चालाक है। ये लोग जुआ तो अड्डे पर खेलते है, किंतु नगद राशि अन्य स्थान पर रखते है।
शनिवार को की गई कार्यवाही में मौके से सरदार पिता नवाब शेख निवासी नागदा, परवेज पिता अब्दुल रहीम निवासी आनंद नगर, अकरम उर्फ अकील पिता आरिफ निवासी मोहसिन पुरा, इसराईल पिता इस्माइल शेख निवासी नागदा, डैनी उर्फ इरशाद पिता शफीक मोहम्मद निवासी शुक्रवारिया हाट, असलम उर्फ चावल पिता याकूब खान निवासी जबरन कालोनी, कैलाश पिता नारायण निवासी नाथ मोहल्ला,एजाज खां पिता हीरे खां निवासी नागदा को गिरफ्तार 8 हजार 900 रुपये जब्त किए गए है।वही कोतवाली पुलिस को गुरुवार देर रात सूचना मिली की सुपर मार्केट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुपर मार्केट स्थित फ्लैट में दबिश देकर शाहरुख पिता मुबारक, शादाब पिता हाफिज, सचिन पिता दुर्गा प्रसाद, फरहान पिता सादिक, सद्दाम पिता यूनिस और पीयूष पिता विष्णु चौधरी को मौके से पकड़ा। पुलिस ने दबिश के दौरान 15 हजार150 रुपए नकद, 5 मोबाइल और जुआ सामग्री जप्त किए, पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |