वोकल फॉर लोकल के तहत कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

यमुनानगर| मुकंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर के उद्यमिता विकास क्लब एवं आत्मनिर्भर भारत क्लब द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम पर कार्यक्रम किया गया। डॉ. दीपमाला ने विद्यार्थियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ का अर्थ समझाया।उन्हें स्वावलंबी, स्वदेशी व स्वाभिमानी बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. दीपमाला ने उन्हें स्वरोजगार के लिए देश में मौजूद असंख्य व अपार संभावनाओं के बारे में भी बताया।प्रो. प्रवीण खुराना व प्रो. सुनीता सीकरी ने भी विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उद्यमिता विकास क्लब से गौरव कांबोज, गायत्री, तिशा, जिज्ञासा और समर्पित ने स्वदेशी अपनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यार्थियों को अपने भाषण द्वारा प्रोत्साहित किया।आत्मनिर्भर भारत क्लब से रेवान, रूद्राक्ष और दिव्यम बंसल ने भी विचार रखे। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।माैके पर डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अमनदीप बत्रा व प्रो. उमंग बरेजा भी माैजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |