शहीद राज्य और देश के सरमाया, हमेशा याद रखेंगे

फाजिल्का: पुलिस लाईन फाजिल्का में जिला स्तरीय शहीदी (स्मृति) दिवस श्रद्धापूर्वक और प्रभावशाली ढंग से मनाया गया। इस मौके पर पुलिस, सिविल प्रशासन और जुडीशरी के अधिकारियों और शहीदों के परिवारों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलियां भेंट की गईं।इस शहीदी समागम में जिला और सेशन जज जतिन्दर कौर, डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल, जिला पुलिस प्रमुख भुपिन्दर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की।इस मौके पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ आनर दिया गया और 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस दौरान एसपी हैडक्वार्टर मोहन लाल ने देश के अलग-अलग राज्यों में शहीदियां प्राप्त करने वाले शहीदों के नाम पढ़ कर सुनाए।वहीं, डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि शहीद हमारे राज्य और देश का सरमाया हैं। इनकी कुर्बानियों को जाया नहीं जाने दिया जाएगा। देश की एकता और अखंडता को कायम रखने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों की शहादतों को कभी भुलाआ नहीं जा सकता।उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी एक मुट्ठी होकर देशविरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारक सांझ बरकरार रखने और देश में अमन शांति को बनाए रखने के लिए बड़ी कुर्बानियां की हैं, जिन को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इन महान शहीदों के परिवारों के काम पहल के आधार पर करना हमारा फर्ज है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |