आजमगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पट्‌टीदारों पर मर्डर का आरोप

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में शुक्रवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर SP सिटी शैलेंद्र लाल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। हत्या की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है।निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव निवासी राहुल यादव (25) देर रात सरायमीर बाजार में खरीदारी करने गया था। घर लौटते समय गांव के पास कुछ लोगों ने राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक खून से लथपथ पड़ा था।लोगों ने पुलिस के सा‌‌थ एंबुलेंस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची, युवक की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक का अपने पट्‌टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने देर रात ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक के चाचा रूदल यादव ने देर रात ही निजामाबाद थाने में अपने तीन पट्‌टीदारों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक राहुल यादव के चाचा रूदल यादव ने सूबेदार यादव, हीरा यादव और मनोज यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…प्रदेश की अन्य बड़ी खबर…बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज पार्टी प्रभारियों की बुलाई बैठक, निकाय और लोकसभा चुनाव पर होगा मंथनबसपा सुप्रीमो मायावती आज लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर बैठक करेंगी।बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर पार्टी प्रभारियों के साथ बैठक करेंगी। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सभी मंडल के प्रभारियों को बुलाया गया है। बामसेफ और पार्टी के जिलाध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहेंगे।बसपा का अब फोकस सदस्यता अभियान पर भी है। इससे पहले बसपा सदस्यता अभियान शुरू की थी, लेकिन ज्यादा लोग सदस्यता ले ही नहीं रहे हैं। इसके बाद अभियान को बीच में ही बंद करना पड़ा था। माना जा रहा है कि बसपा ने सदस्यता की फीस 200 रुपए रखी थी, बाकी पार्टियों की सदस्यता फीस फ्री है। इस वजह से भी लोग सदस्य नहीं बने। अभियान को दोबारा शुरू करने और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। माना जा रहा कि आज होने वाली बैठक में पार्टी सभी प्रभारियों को सदस्यता अभियान में सदस्यों को जोड़ने का टारगेट भी फिक्स कर सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |