चिकन किया था आर्डर,60 रुपये मिली छूट,गुस्साएं युवकों ने दुकानदार को पीटा;5 पर मामला दर्ज

लुधियाना: दुकानदार से मारपीट करता युवक।पंजाब के जिला लुधियाना में समराला चौक नजदीक दमन चिकन शाप में कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। मारपीट के समय शाप में मौजूद परमिंदर सिंह और चरणजीत सिंह ने हमलावरों को काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वह न माने। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले गिल रोड़ के निवासी है।दुकान के अंदर मारपीट सीसीटीवी में कैद।मारपीट की वजह यह बताई जा रही है कि रोजाना की तरह चिकन शाप में आनलाइन आर्डर की बुकिंग आरोपियों ने करवाई। आरोपी रेगूलर के ग्राहक थे जिस कारण उनकी पहचान शाप मालिक को है। आरोपियों ने आनलाइन आर्डर किया और दुकानदार से छूट देने को कहा। आर्डर का बिल 660 रुपये बना था। छूट देकर दुकानदार ने 600 रुपये बिल उन्हें देने को कहा।सिर्फ 60 की छूट होने के कारण गुस्साएं युवकों ने शाप में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। दुकान पर मौजूद परमिंदर सिंह और चरणजीत सिंह के मुक्के आदि मारे गए। दुकान पर काम कर रहे वर्करों को भी गालियां निकाली गई। इसके बाद दुकान का टेबल व अन्य सामान बिखेर दिया गया। हमलावरों की संख्या 8 से 9 बताई जा रही है।पार्किंग में खड़े लोगों के वाहन तोड़ता बदमाश।आरोपियों ने पहले दुकान में तोड़ फोड़ की फिर कुछ समय बाद वह दुकान के बाहर पार्किंग में खड़े लोगों को वाहन तोड़ने लगे। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान पर हमला करने आए बदमाशों ने खूब गंडागर्दी की। बदमाश दुकान का काफी सामान तोड़ गए।दुकान के बाहर लगा शीशा तोड़ता बदमाश।दुकानदार परमिंदर ने तुरंत पुलिस को सूचित किय। पुलिस के आने से पहले बदमाश फरार हो गए। थाना मोती नगर के SHO संजीव कपूर ने बताया कि 5 आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया गया है। बाकी मामले की जांच अभी जारी है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |