मौतों का रिकॉर्ड अपडेट करेगी सरकार; चौकीदार को देनी होगी सूचना

चंडीगढ़: हरियाणा में मौतों का रिकार्ड अपडेट होगा। गांव में होने वाली मौत की सही सूचना देने के लिए गांव के चौकीदार की जिम्मेदारी फिक्स कर दी गई है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लिए एक अलग से प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। CMO इ्स पर निगरानी रखेगा।हरियाणा के CM मनोहर लाल ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम संरक्षक योजना के तहत आवंटित कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए CMO में एक अलग से प्रकोष्ठ बनाया जाए ताकि जिन अधिकारियों द्वारा गांव गोद लिए गये हैं, वे सीधे इस प्रकोष्ठ में अपनी फीडबैक रिपोर्ट भेज सकें और CMO इसका विश्लेषण कर सके ।छुट्‌टी के दिन करें कामों का अवलोकनCM ने अधिकारियों को इस बात के भी निर्देश दिए कि वे शमशान घाटों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, व्यायामशालाओं, स्कूलों व परिवार पहचान पत्र के कार्यों का सप्ताह में अवकाश वाले दिन या कार्यालय से छुट्टी के बाद अवलोकन करें। ग्राम विकास कार्यों की मोनिटरिंग विकास एवं पंचायत विभाग भी करता है।आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति जरूरीग्राम दर्शन व नगर दर्शन पोर्टल से अलग CM विंडो की तरह CMO में यह प्रकोष्ठ कार्य करेगा और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर इसकी निगरानी की जाएगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3 से 5 आयु वर्ग के बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।गांवों की रैंकिंग होगी तैयारअधिकारी आवंटित गांव में ये कार्य पूर्ण देखरेख के साथ करें और अंकों के आधार पर आकलन रिपोर्ट तैयार कर गांव की रैंकिंग करें। परिवार पहचान पत्र में दिव्यांग वाले कॉलम में जन्म से हुई अन्य गम्भीर बीमारियों का भी उल्लेख करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |