पड़ोसी किरायेदार हत्या कर शव को कमरे में कर गया था बंद; CCTV से हुआ खुलासा

पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर के बलजीत नगर में किराये के कमरे में बंद मिले राजमिस्त्री के शव के मामले में अब खुलासा हुआ है। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ उसके कमरे के पास एक फैक्टरी से CCTV फुटेज हाथ लगी है।जिसमें मृतक के साथ वाले कमरे में किराये पर रहने वाला उसके कमरे में बार-बार आता जाता दिखाई दे रहा है। उसके कमरे का लॉक लगाकर अगली सुबह अपना कमरा खाली कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में मृतक के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।कमरे के बाहर टूटा पड़ा ताला।मृतक ने रिश्तेदार को बताया था आरोपी उससे झगड़ता हैचांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में किरणपाल ने बताया कि वह गांव कवाल जिला मुज्जफरनगर यूपी का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत धूपसिंह नगर में किराये के मकान में रहता है। मेरी पत्नी का मामा वीरपाल उर्फ वीरपाली मूल निवासी गांव सोहना जिला मेरठ यूपी था।जोकि करीब दो साल से बलजीत नगर गली नंबर 6 में किराये के कमरे में रहता था। वह राजमिस्त्री था। 11 अक्टूबर की शाम 4 बजे वह वीरपाल के कमरे पर गया था। वहां वीरपाल के साथ वाले कमरे में रहने वाला अनुज पुत्र तेजपाल निवासी गांव बरवाला जिला मुज्जफरनगर यूपी भी उनके पास आ गया।वह कुछ देर उनके पास बैठकर वहां से चला गया। अनुज के जाने के बाद वीरपाल ने किरणपाल को बताया था कि अनुज अच्छा लड़का नहीं है, वह अक्सर उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता रहता है। बातचीत के बाद रात 8 बजे वह वीरपाल के कमरे से चला गया था।मौके पर मृतक के रिश्तेदार शिकायतकर्ता किरणपाल से पूछताछ करती पुलिस।वारदात की अगली सुबह आरोपी कर गया कमरा खाली12 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे वह फिर से वीरपाल के कमरे पर गया, जहां उसके कमरे पर ताला लगा हुआ था। उसने वीरपाल को कॉल भी की, मगर उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। साथ वाले अनुज के कमरे पर भी ताला लगा हुआ था।मकान मालकिन चाहती से वीरपाल के बारे पूछा तो उसने भी कुछ न पता होने की बात कही। साथ ही बताया कि अनुज सुबह ही कमरा खाली करके चला गया है। 13 अक्टूबर को वह फिर से वीरपाल के कमरे पर गया, तब भी उसके कमरे पर ताला लगा हुआ था।14 अक्टूबर को मकान मालकिन ने सूचना भिजवाकर उसे अपने मकान पर बुलाया। रात 10 बजे वह मकान मालकिन के घर पहुंचा। उसने बताया कि वीरपाल के कमरे से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद वीरपाल के कमरे का ताला तोड़ा गया, तो देखा कि वह अंदर मृत पड़ा हुआ है।उस समय उसे किसी पर शक न होने के चलते उसने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी थी। शव का खानपुर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की बोर्ड टीम द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया था।मौके पर शव की जांच करती पुलिस।शक के आधार पर शुरू की जांचकिरणपाल ने बताया कि कुछ दिन बाद उसे शक हुआ कि वीरपाल के कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था और वह अंदर मृत पड़ा था। कही उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हुई हो। शक के आधार पर उसने तौर पर इसकी जांच की।जिस दौरान वीरपाल के कमरे के नजदीक ही एक फैक्टरी के बाहर लगे CCTV कैमरे को चेक किया। जिसमें 11-12 अक्टूबर की रात को वीरपाल के कमरे के साथ लगते कमरे में रहने वाला अनुज बार-बार वीरपाल के कमरे में आता-जाता दिखाई दे रहा था।वहीं, मकान मालकिन चाहती ने भी यह बताया था कि 12 अक्टूबर को अनुज अचानक कमरा खाली कर गया था। वहीं, वीरपाल ने भी किरणपाल को कुछ ही दिन पहले ही बताया था कि अनुज उसके साथ झगडा करता है। इससे उसका शक यकीन में बदल गया कि वीरपाल की हत्या अनुज ने ही की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |