दूसरे प्रयास में मिली 22वीं रैंक, माता-पिता और भाई-बहन को दिया सफलता का श्रेय

ललितपुर: ललितपुर की अभिलाषा ठाकुर बनी सब-रजिस्ट्रारललितपुर की अभिलाषा ठाकुर ने दूसरे प्रयास में यूपीपीसीएस की परीक्षा पास की है। अभिलाषा का सब-रजिस्ट्रार के पद पर चयन हुआ है। अभिलाषा सिंह का यूपीपीसीएस में चयन होने पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों में खुशी है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।परीक्षक नियंत्रक विभाग में ज्येष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत प्रबल प्रताप सिंह की पुत्री अभिलाषा ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ से बीए एलएलबी करने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी शुरू कर दी थी।ललितपुर में स्टेशन रोड पर स्थित एक एकेडमी में तैयारी की। अभिलाषा की मां गृहणी हैं।लखनऊ विधि विश्वविद्यालय से की बीए एलएलबीएक भाई दो बहनों में सबसे बड़ी अभिलाषा बताती हैं कि उन्होंने हाईस्कूल व इंटर एसडीएस से पास होने के बाद लखनऊ विधि विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के लिए चली गईं थी। उनको 22वीं रैंक मिली है।चयन की थी उम्मीदअभिलाषा सिंह ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनका चयन हो जाएगा। सफलता का श्रेय माता-पिता और भाई बहन को दिया है। शुभकामनाएं देने के लिए नाते-रिश्तेदार सहित मिलने वालों का तांता लगा हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |