मेलबर्न में विक्टोरिया के गवर्नर से मिली टीम इंडिया

टीम इंडिया 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में टी20 रैंकिंग में नंबर वन टीम के तौर पर उतरेगी। साथ ही अपने 15 साल के सूखे को समाप्त करने की कोशिश करेगी। भारत ने पिछली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने मेलबर्न के गवर्नमेंट हाउस में विक्टोरिया के गवर्नर लिंडा डेसौ एसी और अन्य उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। बीसीसीआई और विक्टोरिया के गवर्नर ने टीम इंडिया के गवर्नमेंट हाउस दौरे की तस्वीरें साझा की हैं।गवर्नर ऑफ विक्टोरिया ने फोटो के कैप्शन में लिखा- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मेजबान शहर के रूप में, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए गवर्नमेंट हाउस में आज दोपहर एक स्वागत समारोह की मेजबानी की। वहीं, बीसीसीआई ने तस्वीर शेयर कर लिखा- माननीय लिंडा डेसौ एसी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |