दुकानदार ने जमीन पर पटककर पैरों से मारी ठोकरें, SGPC से जताई नाराजगी

अमृतसर: पैरों में फैंका हुआ गोल्डन टेंपल का मॉडल।पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के मॉडल की बेअदबी का मामला सामने आया है। जिसकी एक CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक दुकानदार गोल्डन टेंपल को तोड़ता दिख रहा है। निहंग सिखों ने गोल्डन टेंपल के सामने मार्केट में दुकानदार व उसके बेटे के खिलाफ सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।निहंग सिखों ने आरोप लगाया कि गोल्डन टेंपल के सामने बनी मार्केट में शॉप नंबर 102-103 के मालिक कश्मीर सिंह व उसके बेटे ने यह बेअदबी की है। जिसकी शिकायत उनकी तरफ से गलियारा चौकी में दे दी गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात 9 बजे के करीब कश्मीर सिंह की दुकान पर एक हिंदू व्यक्ति गोल्डन टेंपल का मॉडल देने आया था। उसने 12 हजार रुपए में वे मॉडल तैयार किया था। लेकिन जब उस हिंदू युवक ने अपना मेहनताना मांगा तो कश्मीर सिंह के साथ उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई।गोल्डन टेंपल के सामने मार्केट में पहुंची निहंग जत्थेबंदी के सदस्य।कश्मीर सिंह ने मॉडल को मारी ठोकरेंनिहंग सिखों ने बताया कि कश्मीर सिंह ने उस मॉडल को गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसे पैरों से ठोकरें भी मारी। मामला सामने आने के बाद सभी सिख इकट्‌ठे होकर दुकान पर भी गए। अब गलियारा चौकी में उसके खिलाफ शिकायत की गई है।SGPC से जताई नाराजगीनिहंग सिखों ने इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) से नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह जो शिकायत उनकी तरफ से की गई है, इसे SGPC या धर्म प्रचार कमेटी की तरफ से किया जाना चाहिए थे। बेअदबी की घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन SGPC इस पर सख्त कदम नहीं उठा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |