मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिक कंवरलाल के घर किया भोजन

————-
देवास, 21 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देवास की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिड़ावद में पहुंच कर गांव में रहने वाले श्रमिक कंवरलाल खिच्ची के यहां सादा भोजन किया। कंवरलाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे श्रमिक हैं तथा मकान निर्माण में काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने भोजन में दाल, गोभी की सब्जी और बाजरे की रोटी खाई। कंवरलाल के यहां बने सात्विक और सादे भोजन की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री कंवरलाल के परिवार से मिले। कंवरलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री गांव में पहले भी दो-तीन बार आ चुके हैं, लेकिन उनके घर में मुख्यमंत्री का पहली बार आगमन हुआ था।
मुख्यमंत्री के आगमन से उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री के साथ देवास सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, सर्वश्री नरेंद्रसिंह राजपूत, राजीव खंडेलवाल, राजेंद्र पटेल, सिद्धनाथ केलोदिया, उमेश श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कंवरलाल के यहां भोजन किया। कंवरलाल के परिवार ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया। स्वागत से मुख्यमंत्री श्री चौहान काफी अभिभूत हुए तथा कंवरलाल के पूरे परिवार का स्वादिष्ट भोजन के लिये आभार व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शांति और सौहार्द के साथ मक्सी में संपन्न हुआ होली पर्व, सादगी से अदा हुई जुमे की नमाज पुलिस रही मुस्तेद     |     कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना     |     3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया     |     टीकमगढ़ में ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत     |     छतरपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, होली के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था परिवार     |     दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी     |     वो ईसाई लड़की, जिसके प्यार में दीवाना हो गया था औरंगजेब… क्यों अधूरी रह गई थे ये लव स्टोरी?     |     34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर… 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब, अब मिला सुसाइड नोट     |     महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग… धधकते अंगारों से गुजरे गांव के 1000 लोग, होली पर 150 सालों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा     |