यूपी में मुस्लिम परिवार के 5 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मुजफ्फरनगर| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में बिजनौर जिले के एक मुस्लिम परिवार के पांच सदस्य शुद्धि यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ आहुति देने के बाद हिंदू धर्म को अपनाया। इस परिवार के सभी 5 सदस्यों के नाम भी बदल दिए गए। अब मुस्कान को पूजा सैनी, सानिया को सीमा सैनी तो अरमान को हिमांशु सैनी कहा जाएगा। इसी तरह से परिवार के अन्य सदस्यों का नया नामकरण भी हुए। योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य मृगेंद्र ब्रहमचारी ने वेद मंत्रों से विधि विधान से हवन-पूजन कराकर एक परिवार के इन 5 सदस्यों की शुद्धि की।

मोहम्मद अहमद का कहना है कि उनके माता-पिता हिंदू ही थे, लेकिन बाद में किसी वजह से इस्लाम कबूल कर लिया था अब वह दोबारा हिन्दू धर्म में वापसी कर रहे हैं।

महंत यशवीर जी महाराज ने जिले के मदरसो पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है, और पुलिस-प्रशासन को मदरसों की जांच करनी चाहिए।

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में हिंदुओं का उत्पीड़न कर उन्हें डराकर मुस्लिम बनाया जाता था, लेकिन अब प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने और माहौल ठीक होने पर पहले धर्म छोड़ गए लोग पुन: हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं। जो धर्मबदल कर चले गए थे अब उनका स्वाभिमान जाग रहा है और वह वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिजनौर के निवासी मुस्लिम परिवार के 5 सदस्यों ने बघरा में यशवीर आश्रम में आकर अपने धर्म में पुन: वापसी की है। इन सभी लोगों और बच्चों को गंगाजल से आचमन कराकर जनेऊ धारण कराया।

इसके बाद लाल धागे में ओम की माला उनके गले में डाली गई। मुख्यत: वेद मंत्रों और गायत्री मंत्र से हवन कराया गया। उन्होंने बताया कि जिन आठ लोगों ने हिंदू धर्म में पुन: वापसी की हैं उनके नाम भी धर्म के आधार पर बदलकर रख दिए गए हैं। मोहम्मद अहमद को संदीप सैनी, मुस्कान को पूजा सैनी, अरमान को हिमांशु सैनी, सानिया को सीमा सैनी तो अलीना को जाह्न्वी सैनी बना दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |