एसईसीआई ने कबलाना में चलाया जनसंपर्क अभियान; मांगा खराब फसलों का मुआवजा

झज्जर: कबलाना गांव में किसानों की समस्रूाओं पर चर्चा करते हुए।हरियाणा के झज्जर में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की एक टीम ने जनसंपर्क अभियान के तहत कबलाना गांव का दौरा किया। कई स्थानों पर नुक्कड़ और ग्रुप मीटिंग करके किसानों व ग्रामीण, गरीबों से ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की।इस दौरान गांववासियों ने बताया कि 6-6 महीने के बिजली के बिल आ रहे हैं। बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिला, बच्चों की पढ़ाई बहुत महंगी है, उन्हें पढ़ाई के बाद कोई रोजगार नहीं मिलता, अनेक बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन काट ली गई है तथा महंगाई ने हमारा जीना हराम कर दिया है।मीटिंगों में लगातार हुई बारिश से बर्बाद बाजरा आदि फसलों का मुआवजा पचास हजार रुपए प्रति एकड़ देने, खेतों में खड़े पानी की निकासी करने, बुढ़ापा पेंशन 5000 प्रति मास देने, बिजली बिल (संशोधन) 2022 वापस लेने, ग्रामीण गरीबों को कर्ज मुक्त करने तथा महंगाई पर रोक लगाने की मांग की गई।संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने बताया कि किसानों तथा भूमिहीन ग्रामीणों ने 4 दिसंबर 2022 को झज्जर में होने जा रहे प्रदेश स्तरीय किसान मजदूर सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया। बैठक में सतवीर सिंह, हवा सिंह, राजवीर सिंह, सतनारायण, जोगेंद्र सिंह, श्रीभगवान, नरसिंह, इंद्र सिंह, मगन सिंह, छत्र सिंह, वजीर सिंह, रामकिशन, प्रताप सिंह, महेश कुमार, कुलदीप सिंह, चांद सिंह तथा अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |