अमृतसर रूरल पुलिस ने किया मामला दर्ज, गिरफ्तारी की चल रही कार्रवाई

अमृतसर: पंजाब की अमृतसर रूरल पुलिस ने आर्मी जवान के खिलाफ पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI को जानकारियां देने का मामला दर्ज किया है। अमृतसर रूरल पुलिस ने यह कार्रवाई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की खूफिया सूचना के आधार पर शुरू की है। फिलहाल आर्मी जवान को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।डीएसपी अटारी परवेश चोपड़ा ने जानकारी दी कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आर्मी जवान उत्तर प्रदेश के गांव उसाराह रसूलपुर निवासी मनोज चौधरी के बारे में इनपुट दी थी। उनकी इनपुट के अनुसार मनोज अमृतसर में तैनात है और पाकिस्तानी खूफिया एजेंसियों के लिए एजेंट का काम कर रहा है। वह वॉट्सएप व सोशल मीडिया के रास्ते पाकिस्तानी समग्लरों व खूफिया एजेंसियों के साथ जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, मनोज पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय फौज की जानकारी और संवेदनशील जगहों की तस्वीरें व नक्शे भी भेज रहा है।पुलिस ने मामला किया दर्जकेंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के आधार पर मनोज चौधरी के खिलाफ थाना घरिंडा की पुलिस ने 3,4,5,9 Offical Secret Act 1923 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए आर्मी से संपर्क साधा गया है। डीएसपी परवेश चोपड़ा ने जानकारी दी कि जल्द ही मनोज चौधरी को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |