4 अस्पतालों में केमिस्ट शॉप जल्द फंक्शनल होंगी; सातों दिन 24 घंटे मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले लोगों को अब डॉक्टरी दवाई के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही चंडीगढ़ के अस्पतालों में नई केमिस्ट शॉप्स खुलने जा रही हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के सेक्रेटरी हेल्थ यशपाल गर्ग ने बताया कि सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) में अतिरिक्त केमिस्ट शॉप के लिए फाइनेंशियल बिड आज खुल गई है।यह नई कैमिस्ट शॉप 17.01 लाख रुपए मासिक रेंटल पर अलॉट की गई है। इस नई केमिस्ट शॉप का एरिया पिछले 29 सालों से हॉस्पिटल काम्प्लैक्स में चल रही एकमात्र कैमिस्ट शॉप का आधा है। बता दें कि एक ही व्यक्ति पिछले 29 सालों से सिर्फ 2.5 लाख रुपए किराया देकर यह केमिस्ट शॉप चला रहा है।इस पुरानी केमिस्ट शॉप के संचालक को लीज कैंसिल करने के लिए 1 महीने का नोटिस जारी किया गया है। वहीं सेक्टर 16 के इस केमिस्ट शॉप ऑनर सुनील कुमार ने लीज रद्द करने के नोटिस के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में याचिका भी दायर की है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। प्रशासन ने कहा कि इस शॉप को खाली करवाए जाने के बाद बिडिंग प्रक्रिया के तहत इसकी भी निष्पक्ष तरीके से अलॉटमेंट की जाएगी।चंडीगढ़ के सेक्रेटरी हेल्थ यशपाल गर्ग।वहीं, बताया गया है कि सेक्टर GMSH-16 और सेक्टर 45 के सिविल हॉस्पिटल में केमिस्ट शॉप खोलने के लिए भी बिड मांगी गई है। 17 नवंबर तक बिड भरी जा सकती है। मनीमाजरा के सिविल हॉस्पिटल में नई केमिस्ट शॉप के लिए बिड 10.26 लाख रुपए प्राप्त हुई है। इसका रिजर्व प्राइस 2 लाख रुपए महीना था। इसी तरह सिविल हॉस्पिटल, सेक्टर 22 में नई केमिस्ट शॉप के लिए सबसे ज्यादा 6.25 लाख रुपए की बिड आई है। इसका भी रिजर्व प्राइस 2 लाख रुपए प्रति महीना था।वहीं दूसरी ओर GMSH-16 की कैंटीन के लिए प्रशासन को सबसे ज्यादा 9.21 लाख रुपए की बिड मिली है। इससे पहले मासिक रेंट करीब 5 लाख रुपए था।24 घंटे खुली रखनी होंगी केमिस्ट शॉप्सबता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन के हेल्थ विभाग ने इन नई केमिस्ट शॉप्स के टैंडर में इन्हें सप्ताह में सातों दिन और दिन में पूरे 24 घंटे खुले रखने का क्लॉज एड किया था। वहीं, ब्रांडेड दवाइयों पर न्यूनतम 15 प्रतिशत छूट और जेनेरिक तथा जेनेरिक ब्रांडेंड दवाइयों पर न्यूनतम 30 प्रतिशत की छूट देनी होगी। इसके अलावा सर्जिकल और कंज्यूम करने वाली आईटम्स पर भी 30 प्रतिशत की छूट देनी होगी।जल्द जन औषधि की दुकानें खुलेंगीसेक्रेटरी हेल्थ यशपाल गर्ग ने बताया कि GMSH-16 और GMCH-32 में जन औषधि शॉप्स भी अलॉट कर दी गई हैं। अगले 15 दिनों में यह फंक्शनल हो जाएंगी। यहां पर अच्छी क्वालिटी की सस्ते दामों पर दवाइयां लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।रोजाना 90 हजार का नुकसानप्रशासन द्वारा कहा गया है कि सेक्टर 16 हॉस्पिटल में घेरी गई जमीन और बाकी दुकानों की ऊंची बिड के हिसाब से इस पुरानी केमिस्ट शॉप का किराया महीने का लगभग 30 लाख रुपए होना चाहिए। हालांकि मौजूदा शॉप संचालक महीने का केवल 2.5 लाख रुपए ही भर रहा था। ऐसे में सरकारी खजाने को हर महीने लगभग 27 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं, रोजाना के हिसाब से रोजाना 90 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |