कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन से मिले, जीत की दी बधाई, राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी की

चंडीगढ़: पूर्व CM ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को हरियाणा आने का भी न्योता दिया।आदमपुर उपचुनाव प्रचार के बीच हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर बहुमत से मिली जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वर्तमान में राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की।हरियाणा आने का दिया न्योतापूर्व CM ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को हरियाणा आने का भी न्योता दिया। उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव के बाद तुरंत ही हरियाणा में संगठन को मजबूत करने पर काम किया जाएगा। हरियाणा कांग्रेस में चल रहे हालातों की भी पूर्व सीएम ने मलिकार्जुन खड़गे को जानकारी दी।बरसों पुराने मित्र हैं खड़गे-हुड्‌डाहाल ही में संपन्न हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में मलिकार्जुन खड़गे के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा प्रस्तावक बने थे। उनके साथ उनके बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा भी शामिल थे। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इसके पीछे की कोई राजनीतिक वजह नहीं है। हुड्‌डा नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के बरसों पुराने मित्र हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |