पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर जिले के लेखपाल हड़ताल पर गए

बलरामपुर: बलरामपुर में पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर पुलिसकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।बलरामपुर में पुलिस और लेखपालों के बीच हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को उतरौला कोतवाली में तैनात 5 पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर हो जाने के बाद विवाद समाप्त हो जाने की उम्मीद थी, लेकिन लेखपाल पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं। गुरुवार से जिले भर के लेखपालों के कलमबंद हड़ताल पर चले जाने के बाद विवाद गहरा गया है।गुरुवार को जिले के तुलसीपुर और बलरामपुर सदर के भी लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जबकि उतरौला में 8वें दिन लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने तक लेखपालों का हड़ताल जारी रहेगी।तुलसीपुर और बलरामपुर में भी हड़तालउन्होंने कहा कि अभी तक यह हड़ताल सिर्फ उतरौला तहसील में थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया गया है। इसके विरोध में तुलसीपुर और बलरामपुर में भी हड़ताल शरू कर दी गयी है और जब तक पीड़ित लेखपाल को न्याय नही मिल जाता लड़ाई जारी रहेगी।तहसील में भीषण अव्यवस्थालेखपालों और पुलिस के बीच 13 अक्तूबर की रात में उस समय विवाद हुआ जब एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में लेखपाल उसे ढूंढते हुए कोतवाली उतरौला के पुलिस बैरक में चले आए थे। उसके बाद दोनों में विवाद होने पर पुलिस ने लेखपालों की जमकर पिटाई कर दी थी। उसके बाद लेखपालों दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। लेखपालों की हड़ताल से तहसील उतरौला में आई भीषण बाढ में अव्यवस्था फैली हुई है।निलंबन तक जारी रहेगा प्रदर्शनअब तुलसीपुर और बलरामपुर सदर के लेखपालों के हड़ताल शुरू कर देने के बाद हालात और भी बदतर हो जाने की सम्भावना बढ़ गई है। दूसरी तरफ लेखपालों की मांग को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर मंगलवार को कर दिया। लेखपालों का आरोप है कि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |