हरभजन सिंह ने चुनी पाकिस्तान के खिलाफ ‘महामुकाबले’ के लिए भारत की प्लेइंग XI

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस महामुकाबले से पहले क्रिकेट पंडित और पूर्व क्रिकेटर भारतीय प्लेइंग इलेवन और सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ना तो ऋषभ पंत को जगह दी है और ना ही आर अश्विन को। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के साथ अर्शदीप को चुना है। हरभजन ने हर्षल पटेल को भी पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हरभजन सिंह ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनते हुए कहा ‘मुझे लगता है कि टीम सीधी-सीधी है। मुझे लगता है कि टीम सीधी है। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल टीम में होंगे। उनके साथ युजी चहल खेलेंगे। उसके बाद अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा होंगे।’

हरभजन सिंह ने इस दौरान अश्विन को टीम में ना चुनने का कारण भी बताया। उनका कहना है कि टी20 क्रिकेट में भारत उनकी बल्लेबाजी पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता। वहीं अक्षर गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं।

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि आर अश्विन को मौका मिलेगा क्योंकि अक्षर पटेल की मौजूदगी से बल्लेबाजी थोड़ी लंबी दिखती है। अगर अक्षर पटेल नहीं खेलते हैं, तो आप टी20 में आर अश्विन की बल्लेबाजी पर इतना निर्भर नहीं रह सकते, वह सबसे लंबे प्रारूप में अच्छे हैं।’

हरभजन सिंह ने इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी जमकर तारीफ की। शमी को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में चुना गया है। बुमराह पीठ की चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं। भज्जी का कहना है कि बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |