बोले- सरकार मांगे मान ले, नहीं तो ठेकेदारों को भी काम नहीं करने देंगे

झज्जर: झज्जर में नगर परिषद कार्यालय के बाहर नारेबाजी करती महिला कर्मी।हरियाणा के झज्जर में गुरुवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। कर्मियों ने शहर में सफाई के काम को भी ठप रखा। कई स्थानों पर कुड़े के ढ़ेर लग गए हैं। कर्मियों ने मांगे न मानने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की धमकी दी है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में ठेकेदार के कर्मी सफाई का काम कर रहे हैं। हड़ताली कर्मियों ने अब इनको भी काम न करने देने की चेतावनी दी है।रोहतक बैठक में आगे का फैसलाझज्जर में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शिवम ने बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो यह हड़ताल आज से अनिश्चित काल में बदल जाएगी। गुरुवार को नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। शिवम ने बताया कि बुधवार को मंत्री कमल गुप्ता से बात हुई थी, जिसका कोई हल नहीं निकला। इसके बाद यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की आज रोहतक में बैठक है, उसमें ही आंदोलन को लेकर आगामी निर्णय लिया जाएगा।झज्जर में प्रदर्शन करते नगर परिषद कर्मचारी।ठेकेदार के कर्मियों को नहीं करने देंगे सफाईउन्होंने बताया कि अगर हमारी हर अनिश्चितकालीन हड़ताल होती है तो वह इस त्योहारी सीजन पर बिल्कुल काम नहीं करेंगे और उनके क्षेत्र में जो ठेकेदार के सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनका विरोध करेंगे और काम नहीं करने देंगे। इसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ सरकार की होगी। हम नहीं चाहते कि त्योहार के सीजन पर लोगों को दुखी होना पड़े, अगर सरकार यही चाहती है तो वह अनिश्चित काल की हड़ताल के लिए अपना कदम बढ़ा देंगे।सरकार को पछताना पड़ेगाउन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों के हित की बात करें। मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि जब करोना काल में काम किया था तो सरकार ने हमारी वाहवाही की थी, लेकिन समय बीत जाने के बाद सरकार अपने वादे को भूल गई है। हम सरकार को चेताना चाहते हैं कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो सरकार को अपने किए गए फैसले पर पछताना पड़ेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |