दुर्घटना के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हुए बल्लेबाज जोश इंगलिस

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस गोल्फ खेलते हुए हाथ में चोट लगने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। गोल्फ खेलते हुए इंगलिस का दाहिने हाथ कट गया था। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने गुरुवार को एसईएन रेडियो नेटवर्क को बताया, “एक अविश्वसनीय रूप से अजीब दुर्घटना, जैसे ही उसने जमीन से संपर्क किया, शाफ्ट ग्रिप क्षेत्र के चारों ओर टूट गया और उसके दाहिने हाथ की हथेली में कट गया।”

जोश इंगलिस ने भारत के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच में हिस्सा लिया था, मगर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उनका ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन मैथ्यू वेड के बैकअप के रूप में किया गया था।गत विजेता ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का आगाज 22 अक्टूबर से करेगी। दोनों टीमों के बीच सुपर 12 का पहला मुकाबला खेला जाना है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अभी तक जोश इंगलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, मगर उम्मीद लगाई जा रही है कि ऐलेक्स कैरी को उनकी जगह टीम में चुना जा सकता है। वहीं टीम चौंकाने वाले फैसले के साथ कैमरन ग्रीन को भी टीम में शामिल कर सकती है जो इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि उनको शामिल करने से टीम को एक नुकसान होगा कि पूरे वर्ल्ड कप में उन्हें एक ही विकेट कीपर के साथ खेलना होगा। अगर ऐसे में मैथ्यू वेड चोटिल होते हैं तो टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |