छह महीने में पूरा होना था काम , अब तक लग चुका 3 करोड़ 27 लाख जुर्माना

नोएडा: एक्सप्रेस वे की री सरफेसिंग करती कंपनी के कर्मी (फाइल फोटो)नोएडा की लाइफ लाइन एक्सप्रेस वे की री-सरफेसिंग का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। प्राधिकरण ने सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी एक करोड़ रुपए का और जुर्माना लगाया। कंपनी पर अब तक तीन करोड़ 27 लाख रुपए का जुर्माना लग चुका है। साथ ही, प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे की मरम्मत का काम 30 नवंबर 2022 तक पूरा करने की अंतिम डेडलाइन तय की है। 62 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जानी है।छह महीने में पूरा होना था री-सरफेसिंग का कामनोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की मरम्मत का काम सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। कंपनी ने मरम्मत करने का काम जनवरी 2021 में शुरू किया था। यह काम दो जून 2021 तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक यह अधूरा है। इस बीच नौ डेडलाइन निकल गई और जुलाई में 10वीं डेडलाइन 30 सितंबर तय की गई थी। इस डेडलाइन तक भी कंपनी काम पूरा नहीं कर सकी, इसलिए एक करोड़ रुपए का और जुर्माना लगाया गया है।ये चित्र नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का है15 किमी की मरम्मत का काम बचाप्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का नोएडा के हिस्से में करीब 20 किलोमीटर का एरिया आता है। ऐसे में आने-जाने के हिस्से को मिलाकर 40 किलोमीटर का एरिया है। मरम्मत को दोनों चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में 40 में से करीब 15 किलोमीटर हिस्से में मरम्मत का काम बचा है।10 लाख वाहन निकलते रोजानाये एक्सप्रेस वे आगरा और लखनऊ को जोड़ता है। दिल्ली नोएडा से रोजाना करीब 10 लाख से ज्यादा वाहन से निकलते है। इनको यहां जाम झेलना पड़ रहा है। अभी इस एक्सप्रेस वे की अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा है। लेकिन सर्दी के मौसम में इसकी स्पीड लिमिट को घटाकर 80 किमी प्रतिघंटा कर दिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |