हरियाणवी, पॉप, पंजाबी गीतों पर छात्राओं ने मचाया धमाल; डांस में पारुल विजेता

जींद: प्रतिभाखोज प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं।हरियाणा के जींद में हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने हरियाणवी, पॉप, पंजाबी गीता पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। जैसे ही कोई छात्रा अपनी प्रस्तुति देने आती तो छात्राएं उसका ताली बजा कर स्वागत करती। प्रतियोगिता की शुरूआत में महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका अंजलि ने कुलगीत गाया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. उपासना गर्ग ने की।प्रतियोगिता के नृत्य वर्ग में पारूल प्रथम, वर्षा द्वितीय, सोनू व पायल तृतीय रहे। गायन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, नेहा द्वितीय व अंजलि तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में आरती प्रथम, खुशी द्वितीय रही। प्राचार्या डा. उपासना गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में किसी ने हरियाणवी वेषभूषा पहन कर हरियाणवी गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुति दी तो किसी ने अपने नृत्य के माध्यम से पंजाबी संस्कृति को मंच पर जीवंत किया।हिंदू कन्या कॉलेज में डांस की प्रस्तुति देती छात्राएं।अनेक छात्राओं ने अपने मधुरगीतों से सबको मोहित किया। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका का निर्वाह करने के लिए संगीत विभाग की प्राध्यापिका आरती सैनी एवं कॉलेज की दो भूतपूर्व छात्राएं डिम्पल व रेणू दूहन मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |