आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराया

टी20 वर्ल्ड कप सातवां मैच में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच खेला गया। बुधवार को होबार्ट में ग्रुप-बी के मुकाबले में आयरलैंड ने छह विकेट से जीत हासिल की। उसने स्कॉटलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। इसके साथ ही उसे दो अंक भी हासिल हो गए। आयरलैंड ने सुपर-12 की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। उसके ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के समान अंक हो गए हैं। वेस्टइंडीज का खाता खुलना बाकी है।स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 19 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। उसने 9.3 ओवर में अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान टीम का स्कोर 61 रन था। यहां से जॉर्ज डॉकरेल और कर्टिस कैंपर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 119 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। आयरलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी चेज है। कैंपर ने 32 गेंद पर नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। जॉर्ज डॉकरेल 27 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।माइकल जॉन्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। उन्होंंने 55 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। जॉन्स के अलावा कप्तान रिची बेरिंगटन ने 37, मैथ्यू क्रॉस ने 28 और माइकल लीस्क ने नाबाद 17 रन बनाए। जॉर्ज मुंसी एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैलम मैकलॉयड खाता नहीं खोल पाए। आयरलैंड के लिए कर्टिस कैंपर ने दो विकेट लिए। रिची बेरिंगटन और माइकल जॉन्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं, मैथ्यू क्रॉस और माइकल जॉन्स ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |