धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : सीएम योगी

गोरखपुर| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खजाना खुला हुआ है। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के इलाज संबंधी समस्या को सीएम योगी ने पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। उनकी या उनके परिजनों की बीमारी और चल रहे इलाज की जानकारी ली। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने फरियादियों से कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सरकार इलाज के लिए भरपूर धन देगी। कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अपनी माता के साथ आए एक बालक से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ली कि उसका हाथ कैसे जल गया। आगे सावधान से रहने की सीख देते हुए उन्होंने उसकी माता को निश्चिंत करते हुए कहा कि परेशान मत हो, उसका इलाज सरकार कराएगी।

दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब पांच सौ लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद चलकर गए। इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस से संबंधित समस्याओं को पुलिस अधिकारियों को तथा राजस्व से संबंधित समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को संदर्भित कर यथाशीघ्र सन्तुष्टिपरक और निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। जनता दर्शन में फरियादियों से मिलने के पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन, पूजन करने के साथ ही अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।

जनता दर्शन में बिहार की एक महिला रोजगार की फरियाद लेकर आई थी। मुख्यमंत्री ने उसकी समस्या सुनते हुए कहा कि क्या बिहार में काम नहीं मिल रहा? महिला द्वारा नहीं जवाब दिए जाने पर सीएम योगी ने कहा कि काम तो वहां भी मिलना चाहिए। पर, यदि वहां नहीं मिल रहा है तो काम की व्यवस्था हम यहीं कराएंगे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |