रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी चौक से हुई गिरफ्तारी; 2020 में दर्ज हुआ था रेप का केस

रेवाड़ी: एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी हुकम।स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की गुरुग्राम यूनिट ने 5 हजार रुपए के इनामी अपराधी को रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2020 में रेवाड़ी के महिला थाना में दुष्कर्म और धमकी का केस दर्ज हुआ था। आरोपी को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।बता दें कि राजस्थान के दौसा जिले के बिसराना ढाणी निवासी हुकम सिंह पर 26 मई 2020 को रेवाड़ी की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर रेड की, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।बाद में आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। 2 साल बीत जाने के बाद भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसटीएफ ने कमान संभाली। एसटीएफ की गुरुग्राम यूनिट में शामिल एसआई सुनील कुमार, एसआई विकास, एचसी सूर्यकांत, दिनेश कुमार व नरेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू किए।मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली की आरोपी हुकम सिंह रेवाड़ी आने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने उसकी घेराबंदी की और उसे गढ़ी बोलनी चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हुकम को महिला थाना पुलिस रेवाड़ी के हवाले कर दिया गया है। पुलिस टीमें उससे पूछताछ करने में जुटी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |