गंभीर घायल निजी अस्पताल में भर्ती, विदेश ना जा पाने से था आहत

जालंधर: शहर के करोल बाग एरिया (रामामंडी) में पिस्टल शूटिंग के खिलाड़ी सुपर्णा शर्मा उर्फ सैंडी ने अपने ही लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घायल युवक को तुरंत प्रभाव से एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में गंभीर रूप से घायल शूटिंग खिलाड़ी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। खुद को गोली मारने वाला युवक सैंडी विदेश जाना चाहता था लेकिन काम ना बन पाने से आहत था।करोल बाग के रहने वाले 24 वर्षीय सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने मंगलवार देर रात अपने घर में ही खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन सैंडी के कमरे में पहुंचे तो उसे खून में लथपथ पाया। परिजनों ने तुरंत प्रभाव से सैंडी को उठाया और उसे रामामंडी के एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में उपचाराधीन सैंडी की हालत नाजुक बनी हुई है।सुपर्णा शर्मा उर्फ सैंडी के पिता संजीव शर्मा और उनकी माता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। इस घटना के बाद दोनों अपनी सुधबुध खो बैठे हैं। सैंडी पीएपी में शूटिंग की प्रैक्टिस करता था। इसके अलावा वह पंजाबी ऐल्बम में फिल्माए गए गानों में एक्टिंग भी कर चुका है। अभी वह काफी समय विदेश जाने के लिए तैयारी कर रहा था। सैंडी के एक औऱ भाई भी है।थाना प्रभारी रामामंडी के एसएचओ ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गोली चलने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |