पीएम मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दीसा में एक नए एयरबेस की आधारशिला भी रखी और कहा कि यह नया एयरबेस देश की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी केंद्र के रूप में उभरेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात भारत में रक्षा का केंद्र बनेगा और भारत की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं स्क्रीन पर देख रहा था कि दीसा के लोग नए हवाई क्षेत्र के निर्माण को लेकर उत्साहित थे। यह हवाई क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। दीसा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी दूर है। यदि हमारी सेना विशेष रूप से हमारी वायु सेना दीसा में मोर्चा संभालती है तो हम पश्चिमी तरफ से आने वाले किसी भी खतरे का बेहतर जवाब दे पाएंगे।” हालांकि उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहला ऐसा ‘डिफेंस एक्सपो’ है, जिसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा, ”अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ मुक्त व्यापार के लिए समुद्री सुरक्षा आज दुनिया की प्राथमिकता बन रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |