आधा घंटा पहले शोरूम से निकलवाई थी फॉर्च्यूनर,स्विफट कार से टकरा हुई क्षतिग्रस्त

लुधियाना: समराला चौक में दोनों कारों की टक्कर।पंजाब के जिला लुधियाना में समराला चौक पर देर रात एक फॉर्च्यूनर और स्विफट कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक एक कार चालक समराला चौक की तरफ आ रहा था तो दूसरा गुरू अजुर्न देव नगर से आ रहा था।मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक फॉर्च्यूनर कार चालक से गाड़ी संभली और सामने से आ रही स्विफट कार से जा टकराई। फॉर्च्यूनर कार चालक मुताबिक स्विफट कार चालक गलत दिशा से आ रहा था। उनके मुताबिक गाड़ी के अंदर ड्राइवर सीट स्लिप मूड में थी। जिस कारण पुलिस अब स्विफट कार ड्राइवर की लापरवाही भी चैक कर रही है।जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी।वहीं स्विफट कार के चालक द्वारा यह कहा जा रहा था कि फॉर्च्यूनर चालक तेजरफ्तार में था जिस कारण यह हादसा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे में आरोप लगाए है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सोमनाथ ने कहा कि दोनों पक्षों को थाना बुलाया है। जिसकी लापरवाही होगी उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा।बता दें फॉर्च्यूनर चालक ने हादसे से आधा घंटा पहले ही गाड़ी शोरूम से निकलवाई थी। गाड़ी लेकर अभी वह अपने घर भी नहीं पहुंचा था कि रास्ते में ही एक्सिडेंट हो गया। इलाका निवासियों मुताबिक तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची। गाड़ियों को टो करवा दिया गया है। वहीं दोनों पक्षों की थाना में शिकायत आदि देने के लिए बुलाया है। पुलिस ने मौके की सीसीटीवी भी प्राप्त कर ली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |