धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

दीपावली से पहले धनतेरस (Dhanteras 2022) पर खरीदी करने का विशेष महत्व है। लोगों को इस दिन खरीदी करने का इंतजार रहता है। कोई इस दिन ज्वैलरी खरीदता है तो कोई इलेक्ट्रानिक आइटम।
माना जाता है इस शुभ दिन में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहती हैं और साथ ही साथ शुभ फल भी प्रदान करती हैं। और भी कई मान्यताएं इस उत्सव के साथ जुड़ी हुई हैं। लेकिन इस दिन खरीदी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए, मान्यता है कि ये चीजें घर में अशुभता लाती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें.

 धनतेरस पर लोहे के बर्तन या अन्य कोई सामान भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। लोहे को शनि की धातु माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें खरीदना से इसका अशुभ फल प्राप्त होता है। वैसे भी इस बार धनतेरस शनिवार को है, जो शनिदेव का दिन है। इसलिए भूलकर भी धनतेरस पर लोहे की कोई भी वस्तु न खरीदें।
धनतेरस पर ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो यूज एंड थ्रो है। धनतेरस पर ऐसी चीजें खरीदना चाहिए जो लंबे समय तक घर में रहे और शुभ फल प्रदान करे। यूज एंड थ्रो जैसी चीजें धनतेरस पर भूलकर भी न करें। यूज एंड थ्रो से अर्थ है ऐसी वस्तु जिसका सिर्फ एक बार उपयोग किया जा सके।
धनतेरस पर धारदार चीजें जैसे चाकू या कैंची खरीदने से बचें। ये चीजें भी निगेटिविटी पैदा करती हैं और अशुभ ग्रहों से संबंधित है। धनतेरस पर ये चीजें घर में लाने से कुछ न कुछ अशुभ होने के योग बन सकते हैं। इसलिए धनतेरस पर धारदार चीजें न तो खरीदें और न घर लाएं।
धनतेरस एक शुभ दिन है जो देवी लक्ष्मी और कुबेर से संबंधित है। इसलिए इस दिन कांच से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। कांच को ज्योतिष शास्त्र में राहु से संबंधित माना गया है जो एक अशुभ ग्रह है। धनतेरस पर राहु से संबंधित चीजें घर में लाना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
एल्युमिनियम एक सस्ती धातु है इसलिए लोग अक्सर इससे बनने बर्तन खरीद लेते हैं लेकिन धनतेरस पर इस धातु के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि ये एक मिश्रित धातु है। आयुर्वेद में भी एल्युमिनियम के बर्तनों में पकाए गए भोजन को अशुद्ध माना गया है। इसलिए धनतेरस पर भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |