गैंगस्टर नरेश सेठी के घर पहुंची टीम, प्रापर्टी और बैंक डिटेल खंगाली, लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़ा है नाम

चंडीगढ़: NIA के छापे के दौरान स्थानीय DSP भी मौजूद रहे।हरियाणा के झज्जर में तड़क सुबह NIA की टीम ने छापा मारा। गैंगस्टर नरेश सेठी के घर पहुंची टीम ने गैंगस्टर की प्रॉपर्टी के कागज और बैंक डिटेल की जांच की। साथ ही सेठी के परिवार के सदस्यों से भी टीम के अधिकारियों ने पूछताछ की। सेठी का नाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी जोड़ा जाता रहा है।तड़के 4 बजे पहुंची टीमझज्जर स्थित गैंगस्टर नरेश सेठी के घर स्थानीय पुलिस को लेकर NIA की टीम तड़के सुबह चार बजे पहुंची। छापे के दौरान स्थानीय DSP भी मौजूद रहे। करीब पांच घंटे सेठी के घर टीम मौजूद रही। इस दौरान कई बैंक डाक्युमेंट और प्रापर्टी के कागजों को टीम के अधिकारियों ने अपने कब्जे में भी लिया।तिहाड़ जेल में है सेठीनरेश सेठी इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हत्या,फिरौती सहित अन्य कई संगीन मामलों के आरोप हैं। लारेंस बिश्रोई और अन्य गैंग के साथ भी सेठी का नाम जोड़ा जाता रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के साथ ही दूसरे राज्यों में भी एनआईए की टीम ने छापे मारे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |