आंध्रप्रदेश से लेकर आया था बारूद, माओवादियों को सप्लाई करने जाते वक्त पकड़ाया

जगदलपुर: नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामान के साथ एक नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आंध्रप्रदेश मजदूरी करने गया हुआ था। वहीं से बारूद लेकर आया था। अब नक्सलियों को सप्लाई करने जाते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने नक्सलियों के सप्लाई चेन को तोड़ा है। मामला जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक युवक के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामान है। जो नक्सलियों को देने जा रहा है। युवक बास्तानार के बस स्टैंड में खड़ा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की और मौके के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद बस स्टैंड पहुंच जवानों ने मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार एक युवक को पकड़ लिया।विस्फोटक सामान बरामद किया गया।जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछ्ताछ में युवक ने अपना नाम मंगलू मड़कामी बताया। जो बीजापुर जिले के भैरमगढ़ का रहने वाला है। जो पिछले साल भर से बस्तर जिले के काकलुर में रह रहा था। इसने पुलिस को बताया कि, आंध्र प्रदेश मजदूरी का काम करने के लिए गया हुआ था। वहीं से भारी मात्रा में विस्फोटक लाकर अपने पास रखा था।हालांकि, आंध्र प्रदेश से कहां से लाया पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है। इसे बीजापुर जिले में नक्सलियों को देने जा रहा था। इससे पहले भी विस्फोटक की सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने सोमवार की देर शाम मामले की जानकारी दी। अफसरों का कहना है कि, यह नक्सलियों का सप्लाई चेन था। जिसे तोड़ा गया है।यह सामान किया गया बरामदनक्सली सहयोगी के पास से 2 नग ईको प्राईम बुस्टर 83 एम.एम. 2.78 KG, 6 नग एन एपीपेल पावर एक्सप्लोजिव (क्लास) 25 एमएम 125 ग्राम, 6 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-11, 2 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-12, 7 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार, 2 फीट कॉर्डेक्स वायर, एक बंडल नीले रंग का पतला तार, पीले रंग का एक्सल वायर 16 मीटर वायर जिसमें 5 डेटोनेटर लगा है बरामद किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाजापुर के पशु पालक आशीष शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार कलेक्टर श्री कन्याल ने बधाई दी     |     ब्लॉक कांग्रेस ने शुरू की नारी सम्मान योजना, बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भाग लेकर भरे फार्म     |     अपडेट,, बस ट्रक एक्सीडेंट मामला, उपचार के दौरान एक यात्री की मौत, मामला शाजापुर जिले का , देखे क्या बोले सिविल सर्जन     |     लोंडिंग वाहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,लोंडिंग वाहन चालक की मौत, शाजापुर जिले का मामला     |     SDM पहुचे जिला अस्पताल, घायलो के हाल जाने,मामला बस ट्रक टक्कर का     |     बस ट्रक से टकराई एक दर्जन से अधिक घायल,शाजापुर बायपास पर घटना, शिवपुरी से इंदौर जा रही थी बस     |     पॉलिथीन क्रय-विक्रय एवं उपयोग न करने के लिए दुकानदारों को दी समझाईश लगभग 34 कि.ग्रा. प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त     |     आज हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे थलसेना प्रमुख मनोज पांडे, जवानों से लेंगे फीडबैक     |     ‘RSS-बजरंग दल को बैन किया तो जलकर राख हो जाएगी कांग्रेस’, प्रियांक खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार     |     नारी सम्मान के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस 10 जून से लाडली बहनाओ के खाते में हर माह 1 हजार भेजेगी शिवराज सरकार लाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चे ने की पत्रकार वार्ता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088