से खास बातचीत में बोलीं- कोविड के बाद ये हमारा पहला इवेंट, पहली बार आए हैं बाराबंकी

बाराबंकी: कॉमेडी शो से देशभर में मशहूर हुईं जुड़वां बहनें ​​चिंकी-मिंकी बाराबंकी के विश्व प्रसिद्ध देवा महोत्सव के एक कार्यक्रम में पहुंचीं। चिंकी-मिंकी के कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के दौरान चिंकी-मिंकी की कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया। साथ ही अपने डांस से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। चिंकी-मिंकी ने बताया कि हम लोग पहली बार बाराबंकी आए हैं। इसलिए हम लोग सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं।बता दें कि बाराबंकी जिले में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के पिता कुर्बान अली शाह की याद में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का आगाज 13 अक्टूबर से हो चुका है। देवा महोत्सव 10 दिन तक चलने वाला है।कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से देशभर में मशहूर हुईं जुड़वां बहनें चिंकी और मिंकी का 17 अक्टूबर की शाम को कार्यक्रम था। अब आपको ले चलते हैं सीधे चिंकी मिंकी के पास।हम बहुत एक्साइटेड हैं से बात करते हुए चिंकी और मिंकी ने बताया, ” हम लोग पहली बार बाराबंकी आए हैं। इतने ज्यादा लोगों को देखकर हम लोग काफी खुश हैं, क्योंकि दूर-दूर से लोग इस कार्यक्रम में आए हैं। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। कोविड बाद हमारा यह पहला इवेंट है। इसलिए हम आशा करते हैं कि हमारा परफॉर्मेंस अच्छा हो।”देवा महोत्सव में परफॉर्मेंस देतीं चिंकी मिंकी। असली नाम भी जान लीजियेजुड़वां बहनें सुरभि और समृद्धि उर्फ ​​चिंकी-मिंकी हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं इनके लाखों फॉलोअर्स हैं। दोनों बहनों की बोल्ड फोटोज उनके लाखो फैंस को हैरत में डाल देती है। चिंकी-मिंकी अपनी दिलकश अदाओं से उनके चाहनेवालों के दिलों पर राज करती हैं। चिंकी मिंकी की कॉमेडी से पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |