सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सीआरओ से की शिकायत

सुल्तानपुर: ये तस्वीर सीआरओ को मेमोरेंडम देते आम आदमी के पदाधिकारियों की है। सुल्तानपुर में आगामी निकाय चुनावों में मतदाता सूची को दुरुस्त करने में लगे कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आम आदमी पार्टी का आज एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष महमूद खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।युवाओं के वोट कटने की संभावनाकार्यालय में मौजूद सीआरओ को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए लगे बीएलओ नगर क्षेत्र के अधिकतर वार्डों में न तो घर घर पहुंच रहे हैं और न ही पोलिंग बूथों पर बैठ रहे हैं। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन की ओर से BLO के नामों की जारी सूची में बहुत से BLO का मोबाइल नम्बर अंकित भी नहीं है जिससे जनता का उन कर्मियों से सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा है। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों के नदारत रहने से नगर क्षेत्र में निवास करने वाले 18 साल के ऊपर के बहुत से युवाओं का वोट करने से वंचित हो जाने की प्रबल संभावना है।इन वार्डों में बरती जा रही लापरवाहीजानकारी मिली है कि ड्यूटी पर लगे कर्मी सत्ता पक्ष के लोगों के दबाव में गभड़िया, घरहा, नबीपुर, घासीगंज, घोसियाना, दरियापुर, लाला का पुरवा, पलटू का पुरवा, करौंदिया, खैराबाद, राइन नगर आदि मोहल्ले और वार्डों में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन को मामले का संज्ञान लेते हुए मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।प्रतिनिधिमंडल मे महासचिव रामबिलास तिवारी, प्रदेश सचिव शोहरत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद अंसारी, मो सलीम आदि लोग मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |