एक व्यक्ति को शाजापुर कलेक्टर ने 6 माह के लिए किया निर्बंधित

शाजापुर
—–
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने सुनेरा के बिल्ला उर्फ अफसार पिता असलम उम्र 35 वर्ष को 6 माह के लिए निर्बंधित किया है। इस अवधि में बिल्ला को आदेशित किया है कि वे प्रत्येक 15 दिन में एसडीएम न्यायालय/थाना प्रभारी के समक्ष अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: देगा। 6 माह की कालावधि तक प्रत्येक ऐसे आवागमन की पूर्व सूचना जिससे वह अपने निवास ग्राम या शहर से अन्यत्र प्रस्थान करता है संबंधित एसडीएम/थाना प्रभारी को समक्ष में उपस्थित होकर देगा। निर्बंधित व्यक्ति को आदेशित किया है कि वह किसी भी व्यक्ति के शरीर या संपत्ति को क्षति पहुंचाने के लिए किसी पदार्थ या शस्त्र को कब्जे में नहीं रखेगा और न ही उपयोग में लायेगा। निर्बंधित व्यक्ति से अपेक्षा की गई है कि वह अपने आप को आपराधिक गतिविधियों से दूर रखेगा और आम नागरिक की तरह शांति एवं सदाचार बनाए रखेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |