कलेक्टर ने टीम के साथ कन्टेन्मेंट क्षेत्र का निरीक्षण

शाजापुर
—–
गत दिवस कोरोना पॉजिटिव आए शाजापुर नगर के श्री राहुल जाटव एवं ग्राम पनवाड़ी के श्री विकास हेमराज जिन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है, के घर जाकर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने चर्चा की तथा संक्रमित मरीजों को कोरोना गाईडलाइन का पालन करने के लिए कहा। नियमित दवाईयों का सेवन करें तथा कलेक्टर ने मरीजों से कोई भी दिक्कत आने पर जिला मुख्यालय पर बनाए गए कॉल सेंटर जिसका दूरभाष क्रमांक 07364-1075 है पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने संक्रमित मरीजों से पूछा कि उनके पास कॉल सेंटर से फोन आ रहा है या नहीं। मरीजों ने बताया कि कॉल सेंटर से नियमित फोन आ रहे हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के दल को पॉजिटिव आए व्यक्तियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सुबह-शाम मरीजों का टेम्र्पेचर एवं ऑक्सीजन लेवल जांचने के निर्देश दिये।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे तथा शाजापुर में सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी उपस्थित थे।
#MPFightsCorona
#ShajapurFightsCorona
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |