शिमला पुलिस ने बीते 24 घंटे में पकड़ा 608.85 ग्राम चिट्टा, नशेड़ियों को दबोचा

शिमला: हिमाचल में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं। राजधानी शिमला में पुलिस की टीमों ने बीते 24 घंटे में 608.85 ग्राम चिट्टा की खेप बरामद की है। यही नहीं बाहरी राज्य से आने वाले तस्करों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया है। शिमला पुलिस का कहना है कि पंजाब और दिल्ली से नशे की सप्लाई आ रही है।SP शिमला मोनिका भटुंगरू का कहना है कि पुलिस की टीम ने चिट्टे के साथ पकड़े गए नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। अब सभी आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और वह इस नशे की सप्लाई को वो कहां लेकर जा रहे थे इसका पूरा रिकॉर्ड लिया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले नशे के सौदागरों को किसी भी तरह नहीं बख्शा जाएगा।मामले में शिमला पुलिस ने दिल्ली से आ रहे एक व्यक्ति को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। उक्त व्यक्ति से 324 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 3.58 ग्राम एमडीएमए के बरामद हुआ है। शिमला पुलिस की SIU टीम ने नई दिल्ली निवासी रोशन कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।सोलन से आ रहे युवक को पुलिस ने देर रात को बस से गिरफ्तार किया।आरोपी युवक से 29.85 ग्राम चिट्टा किया बरामदपुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात को बस में सवार एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक से 29.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवक सोलन से शिमला आ बस में नशे की खेप लेकर जा रहा था। बस में सवार सौरव गुप्ता निवासी ठियोग जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया गया है।पंजाब से नशे की सप्लाई लेकर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने देर रात को पकड़ा।चिट्टा / हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तारशिमला पुलिस ने 255.83 ग्राम चिट्टा / हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों अपनी गाड़ी में शिमला आ रहे थे। पुलिस ने जरनैल सिंह निवासी जीरकपुर, पंजाब और गुरदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजाब को गिरफ्तार किया है। मामला NDPS अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।SP शिमला मोनिका भुटूंगरू का कहना है कि पुलिस की टीम ने चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बालूगंज में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |