असम-त्रिपुरा सीमा पर 2.4 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

गुवाहाटी| असम पुलिस ने असम-त्रिपुरा सीमा से 2.4 करोड़ रुपये मूल्य के गांजे की एक बड़ी खेप जब्त की है। असम के करीमगंज जिले के चुरैबाड़ी चेकपोस्ट पर शनिवार शाम एक ट्रक से तस्करी किए गए पदार्थ बरामद किए गए। यह खेप त्रिपुरा से आ रही थी।

पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले परविंदर सिंह और त्रिपुरा के सिपाहीजला के रहने वाले ज्वेल हुसैन नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों एक बड़े तस्करी गिरोह की ओर से खेप ले जा रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम एक 18 पहिया ट्रेलर ट्रक में कंटेनर के साथ रबर के अर्क से लदा अगरतला से असम होते हुए दिल्ली जा रहा था। ट्रक जब चुराईबाड़ी गेट पर पहुंचा तो रबर के अर्क से भरे 72 ड्रमों से कुल दो टन चार क्विंटल गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दावा किया कि गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.4 करोड़ रुपये होगी।

ट्रक पुलिस हिरासत में था और गिरफ्तार दो लोगों से पूछताछ जारी है।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दिबाकर गोगोई ने कहा कि उन्होंने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विशिष्ट धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |