छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए राजीव भवन में बना बूथ, यहां ‘थरूर’ को एजेंट तक नहीं मिला

रायपुर: कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल है।कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक बूथ बनाया गया है। यहां शाम के 4 बजे तक मतदान होना है। उसके बाद मतपेटी दिल्ली ले जाई जाएगी। इस चुनाव में प्रतिनिधि वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनना है।अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों में से कोई भी वोट मांगने रायपुर नहीं पहुंचा है। हालांकि फोन पर ही नेताओं से बातचीत हुई है। यहां संगठन का झुकाव मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर दिख रहा है। खरगे की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, महामंत्री अर्जुन तिवारी, अरुण सिसौदिया और सुमित्रा घृतलहरे को पोलिंग एजेंट बनाया गया है। वहीं शशि थरूर को यहां के नेताओं में से कोई पोलिंग एजेंट भी नहीं मिला है। उनके लिए दिल्ली से एक नेता को पोलिंग एजेंट बनाकर भेजा गया है।इस बूथ में होना है गुप्त मतदान।प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी बनाये गये उमर हुसैन दलवई मतपेटी और मतपत्रों को ले कर रविवार शाम को ही रायपुर पहुंच गये। मतदान सामग्री को राजीव भवन के एक कमरे में सील कर रखवाया गया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, मतदान केंद्र राजीव भवन के मीटिंग हाल में बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे यहां मतदान करने पहुंचने वाले हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश के सभी 307 डेलीगेट्स यहां मतदान करेंगे। यह मतदान गोपनीय होगा। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधि के अलावा किसी को बूथ के भीतर जाने की इजाजत नहीं होगी।ऐसी मतपेटी में पड़ेगा अध्यक्ष के लिए वोट।मतदाता पहचानपत्र जारी हुए हैंकांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण ने सभी मतदाताओं की पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र जारी किया है। यह करीब 10-15 दिन पहले ही सभी को पहुंचा दिया गया। मतदाताओं को क्रास वेरिफिकेशन के लिए पोलिंग एजेंट के सामने मतदान अधिकारी को यह पहचानपत्र दिखाना होगा। मतदान अधिकारी प्रत्येक मतपत्र पर हस्ताक्षर कर मतदाता को देंगे। मतदाता को भी मतपत्र की काउंटरफाइल पर हस्ताक्षर करना होगा।सुरक्षा घेरे में पुलिस के साथ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी लगे हैं।वोट देने के लिए “1′ लिखना हैबताया गया कि दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक को वोट दिया जा सकता है। उसके लिए उम्मीदवार के नाम के आगे के बॉक्स में “1′ लिखना होगा। उसके बाद मतपत्र को तीन बार मोड़कर मतपेटी में डालना होगा। इतना करने से मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |