भाजपा एक-एक कार्यकर्ताओं की जानकारी करेगी डिजीटलाइज, बूथ विस्तारक योजना को लेकर भाजपा ने की प्रेसवार्ता आयोजित, प्रत्येक बुथ पर 100 घंटे काम करेंगे कार्यकर्ता

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेष में बुथ विस्तारक योजना 20 से 30 जनवरी तक चलाने वाली है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जानकारी डिजीटलाइज होगी। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एक एक बूथ के विस्तारक बनेंगे और वहां प्रतिदिन 10 घंटे बूथ की जानकारी एकत्रित कर उसे डिजीटलाइज करेंगे।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने सोमवार को जिला कार्यालय पर बूथ विस्तारक योजना अभियान विषय को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। जिलाध्यक्ष श्री कराडा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह बूथ विस्तारक योजना 20 जनवरी से प्रारंभ होगी जो 30 जनवरी तक चलेगी। इस योजना में विस्तारक बने कार्यकर्ता अपने बूथ पर 10 दिन तक प्रतिदिन 10 घंटे यानी कुल 100 घंटे का समय देकर संगठन को गुणात्मक और संख्यात्मक रूप से मजबूत बनाते हुए आगामी चुनावों में 10 प्रतिषत वोट बढाने का लक्ष्य रखेंगे। षाजापुर जिले के 15 ही मंडलों के 870 बूथों पर पार्टी के विस्तारक पहुंचेंगे। ये विस्तारक बूथ के कार्यकर्ता और महत्वपूर्ण मतदाताओं का डिजीटल डेटा भी तैयार करेंगे। यह अभियान 20 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है, जो 30 जनवरी तक चलेगा। प्रत्येक बूथ विस्तारक के साथ एक आई.टी. की जानकारी रखने वाला विस्तारक भी होगा। अतः बूथों पर परम्परागत और डिजीटल दोनों तरीकों से जानकारी एकत्रित करने का काम किया जाएगा। पार्टी द्वारा इस कार्य को डिजीटलाइज करने के लिए संगठन नाम से एक मोबाईल एप्प भी तैयार किया गया है, जिसके अंदर की बूथ की जानकारी एकत्रित होगी। बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ करने से पूर्व प्रदेष, संभाग, जिला एवं मंडल स्तर पर विस्तारकों का प्रषिक्षण वर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें सभी को बुथों पर करने वाले कार्य का प्रषिक्षण दिया गया है। जिलाध्यक्ष श्री कराडा ने यह भी बताया कि यह वर्ष भाजपा के पितृपुरूष स्व.कुषाभाऊ ठाकरे की जन्मषताब्दी वर्ष है और पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक योजना अभियान चलाकर इसे संगठन पर्व के रूप में मना रहीं है। प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री दिनेष षर्मा, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोषी, जिला मंत्री आषुतोष श्रीवास्तव लाला, उत्कर्षसिंह सिसौदिया, अर्जुन गवली आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |