आजमगढ़ का युवक पीलीभीत के छात्र की जगह दे रहा था परीक्षा, 20 हजार में किया सौदा

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में रविवार को गोरखपुर में भी एक सॉल्वर पकड़ा गया। दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर को कोतवाली पुलिस ने बक्शीपुर स्थित MSI इंटर कालेज के सेंटर से गिरफ्तार किया है।MSI कॉलेज से हुआ अरेस्टSP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, कोतवाली क्षेत्र के MSI इंटर कालेज स्थित सेंटर से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदरिया निवासी पंकज पटेल पुत्र राममिलन पटेल को गिरफ्तार किया गया है। वह प्रफुल्ल सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी कोतवाली रोड मोहल्ला फरुख जिला पीलीभीत के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।खुद भी करता था तैयारीपंकज पटेल के खिलाफ जालसाजी के अलावा 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन का निवारण) अधिनियम 1998 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रफुल्ल सिंह की तलाश चल रही है। उधर, पंकज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह खुद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।20 हजार में दे रहा था एग्जामआजमगढ़ के ही रहने वाला एक व्यक्ति जो कि प्रफुल्ल का परिचित है उन्हीं के कहने पर वह परीक्षा देने आया था। पंकज ने बताया कि वह लालच में आया गया था। परीक्षा देने के बदले उसे 20 हजार रुपये मिलने थे। पंकज के मुताबिक पहली बार वह किसी परीक्षा में बैठा था। हालांकि पुलिस के दावे की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |