सेल्स टैक्स एजेंट को किडनैप किया, 1.5 लाख की फिरौती लेने के बाद छोड़ा

नईदिल्ली: दिल्ली में एक सेल्स टैक्स एजेंट को किडनैप करने और उससे डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप ने दो कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक अन्य की भी गिरफ्तारी हुई है। वहीं, एक कॉन्स्टेबल और एक बदमाश फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कॉन्स्टेबल संदीप, रॉबिन और एक अन्य वाहिद के रूप में हुई है। वहीं, एक कॉन्स्टेबल अमित और एक बदमाश गौरव उर्फ अन्ना फरार है। एजेंट ने जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला 11 अक्टूबर का है, जब शहादरा के सीमापुरी थाना क्षेत्र में तीन पुलिसकर्मी और दो अन्य ने एजेंट के साथ पहले मारपीट की, फिर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 1.5 लाख की फिरौती लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया।दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ मारपीट भी की।ऑफिस से लौट रहा था एजेंटमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एजेंट इनकम टैक्स ऑफिस में सेल्स एजेंट का काम करता है। 11 अक्टूबर की रात ITO से वह कार से घर लौट रहा था। शहादरा फ्लाईओवर के पास एक सफेद कार ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी में तीन लोग थे। गाड़ी से नीचे उतरने के बाद एक ने उस पर पिस्टल तान दी और उसकी जेब में रखे 35 हजार रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर सभी एजेंट के साथ मारपीट करने लगे।आरोपी ने उसे छोड़ने के लिए पांच लाख की मांग की और नहीं देने पर उसे जेल में बंद करने की धमकी दी। एजेंट के मुताबिक वहां एक अधिकारी से बात करने के बाद आरोपी ने उसे फिर से कार में बिठा लिया और उसे शहादरा के स्पेशल स्टाफ के ऑफिस ले गए। पुलिस के एक अधिकारी ने उन्हें उसे बंद करने के लिए कहा।डेढ़ लाख रुपए लेने के बाद छोड़ाउसके बाद आरोपी कॉन्स्टेबल ने एजेंट को मेडिकल टेस्ट कराने के बहाने जीटीबी अस्पताल की सर्विस लेन पर ले गया। वहां उसने एजेंट को पैसे देने के लिए धमकाया। जिसके बाद एजेंट कॉन्स्टेबल को अपने घर ले गया और 50 हजार रुपए और दिए। उसने एक दोस्त से उधार लेकर गौरव नाम के एक बदमाश की पत्नी के खाते में भी 70 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद में पीड़ित को छोड़ दिया गया।शुरुआती जांच में पता चला कि यह पूरी साजिश 6वीं बटालियन में तैनात कॉन्स्टेबल अमित ने रची थी। आरोपी ने गौरव के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इसके लिए वाहिद की कार का इस्तेमाल किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |